♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक जी 2018 जाने को कब बनवाओगे शारदा पर पक्का पुल

धनाराघट में टुटा पड़ा शारदा का अधूरा पुल

हजारा (पीलीभीत): साल दर साल बीते जा रहे हैं। अब वर्ष 2018 भी बीतने के कगार पर खड़ा है मगर ट्रांस क्षेत्रवासियों को धनाराघाट पर पक्का पुल नहीं मिल सका है। पक्के पुल के इंतजार में और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन रूपी झुनझुना को पकड़कर परेशानियां झेलने को मजबूर है यहां की जनता।झूठे वादों से परेशान है। ।जनपद पीलीभीत के तहसील पूरनपुर के इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में निवास करने वाली लगभग पौने दो लाख की आबादी को वर्षों बाद भी शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्का पुल नहीं मिल सका है पीलीभीत की सांसद एवं पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के आश्वासन रूपी झुनझुना को पकड़कर ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोग परेशानियों का सामना करने के लिए विवश है। हर चुनावी वर्ष में सांसद एवं विधायक उम्मीदवार शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्का पुल बनाने का आश्वासन देकर जनता से वोट ले लेते हैं और जीतने के बाद पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं कि ट्रांस क्षेत्रवासी किस हाल में है। तहसील और जिला मुख्यालय के लिए किन परेशानियों का सामना कर पहुंच पाते हैं। शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्का पुल बनाने के लिए यहां के लोग जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गए हैं। शारदा पर पक्का पुल ना होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और तहसील जिला मुख्यालय आने जाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते है। इतना ही नहीं पक्का पुल ना होने के कारण जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी भी इधर नहीं आ पाते हैं जिस कारण यहां के विकास कार्य भी संपूर्ण ढंग से नहीं हो पाते हैं। यहां तैनात होने वाले प्रशासनिक कर्मचारी भी मनमानी का लाभ उठाते रहते हैं। शारदा नदी के धनाराघाट पर पेंटून पुल बनाकर हर साल आवागमन कराया जाता है। मगर इस समय पेंटून पुल भी समय से नहीं बनाया गया जिस कारण भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वर्षों पहले हजारा के पास शारदा सुतिया नाला पर पुल बना था मगर उस स्थान को शारदा नदी ने भू कटान कर नष्ट कर दिया था। जहां आज भी पुल ज्यों का त्यों खड़ा है। मगर अब यह किसी काम का नहीं रहा। ट्रांस शारदा क्षेत्र के प्रधान मनजिंदर कौर,कुलवंत सिंह,सर्वजीत कौर,गुरमीत कौर, नीरू सिंह,प्रदीप कुमार,सर्वेश कुमार,सुरेश सिंह, भुनेश्वर मौर्या,रामाज्ञा प्रसाद,संलनता देवी,नीरज मिश्रा,गुरदेव सिंह,विधा कुमारी के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य शशिकला शर्मा, ओंकार नाथ यादव, सुरेंद्र मौर्य, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, रंजीत कौर सहित सैकड़ों लोगों ने उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शारदा नदी के किनारे घाट पर शीघ्र पक्का पुल बनवाने की मांग की है।

रिपोर्ट अजय शर्मा हजारा, संपादन शैलेंद्र शर्मा व्यास

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000