कृषि वैज्ञानिकों संग मोहनपुर पहुँचे डीएम, कराया पराली निस्तारण का प्रदर्शन
पीलीभीत। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक डॉ वाईं बी सिंह व डॉ लवलीन शुक्ला के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव आज मोहनपुर गांव पहुंचे और पराली निस्तारण के
बारे में प्रदर्शन कराकर किसानों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को पराली व पताई नहीं जलानी है।
इसके द्वारा खाद बनाकर किसान और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। देखिये वीडियो-
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। पाली के निस्तारण के बारे में विस्तार से बताया। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लाइव देखिये वीडियो-
उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, मनरेगा डीसी मृणाल सिंह सहित कई जिला व तहसील स्तरीय अफसर मौजूद रहे।
वीडियो-सौरभ पांडेय/अनुज सिंह
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें