
बदमाशों ने फिर एक पेट्रोल पम्प को बनाया निशाना, दो सेल्समेनों को घायल करके लूट ले गए नकदी
सांय छह बजे पेट्रोल पंप पर लूटपाट
एक सेल्स मैन के पेट में चाकू घोंपा
दूसरे सेल्स मैन के सिर में वजनदार वस्तु से हमला, दोनों गंभीर, बरेली रेफर
पीलीभीत। लूटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं शाम छह बजे रिछा जहानाबाद मार्ग पर स्थित भानडांडी गाँव के किसान सेवा पेट्रोल पंप पर लूटपाट शुरु कर दी। पंप पर सेल्स मैन ने विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। लूटपाट होती देख दूसरा सेल्समैन भाग कर आया तो उसे भी घायल कर दिया। बिन्दुआ गाँव के अनिल और सुरेश सेल्स मैन हैं। अनिल केविन में कुछ काम कर रहा था सुरेश मशीन चला रहा था। तभी एक व्यक्ति बोतल लेकर पेट्रोल लेने आया सुरेश जैसे मशीन चालू की वैसे ही उसने कैश वाली बैग छीन ली। सुरेश ने उसे पकड़ लिया तो लुटेरे ने चाकू मार दिया जो सुरेश के पेट में लगा। अनिल ने केविन से इस घटना को देखा तो वह सुरेश की ओर दौड़ा, वहाँ खड़े दूसरे लुटेरे ने अनिल पर हमला बोल दिया। दोनो सेल्समैन जमीन पर गिर गए। लुटेरे कैश छीन कर रोड पर खड़े तीसरे साथी की बाइक बैठकर कुंडरा कोठी की ओर भाग गए । मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुँच गए हैं। इंडियन ऑयल के बिक्री अधिकारी जुगेश कनौजिया भी मौके पर पहुंचे हैं। (रिपोर्ट जगन्नाथ चक्रवर्ती)
लिंक पर क्लिक कर सुनिये पुलिस अफसर की बात-
पुलिस का यह आया प्रेस नोट
आज दिनांक 26.03.2022 थाना जहानाबाद क्षेत्र के बरेली बॉर्डर पर स्थित ग्राम भानडांडी किसान सेवा केंद्र के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर तीन लोग पेट्रोल लेने के बहाने आए थे जिनमें से दो पैदल अज्ञात बदमाशों द्वारा सेल्समैन अनिल पुत्र जयपाल एवं सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी ग्राम बिंडारा थाना जहानाबाद से पैसे से भरे बैग को छीनने लगे विरोध करने पर अनिल के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया और 12:00 बजे से शाम 5:45 तक का कैश लूट ले गए घायल अनिल को उपचार हेतु राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया मौके पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मौजूद है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई हैं।
पहली घटना होने के बाद पेट्रोल पम्प यूनियन ने डीलर्स के लिए यह जारी किए थे सुझाव
1-नकदी पम्प स्वामी स्वयं जमा करें। कार से बैंक जाएं, अकेले न जाएं। असलहा हो तो साथ ले जाएं। पुलिस को साथ जाने के लिए बुला सकते हैं।
2-स्टाफ बैंक जाए तो यूनिफार्म में कदापि न जाये। 2 लोग, असलहे या पुलिस साथ भेजें।
3-एक्स्ट्रा फ्लीट कार्ड, POS मशीन, चेक आदि डिजिटल नकदीरहित लेनदेन का अधिकाधिक प्रयोग करें। POS से नकदी भी दे सकते हैं।
4- पेट्रोलपम्प पर बैंकिंग केंद्र खोलकर नकदी से व्यवसाय भी कर सकते हैं।
5-शस्त्र लाइसेंस नहीं है तो डीएम एसपी को अपने लेटर पैड पर पत्र लिखकर स्पीड पोस्ट करें।
उक्त पत्र की एक प्रति यूनियन के अध्यक्ष जी को उपलब्ध करा दें।
6-आपके पम्प के आसपास डायल 112 की गाड़ी जरूर रहती होगी, स्टॉप को जलपान आदि की सुविधा देकर नजदीकी कायम करें, अपराधियो में डर रहेगा।
7-अगर आप सक्षम है तो अपना एक निजी सुरक्षा गार्ड पेट्रोल पंप पर पोस्ट करें। यह हर समय पम्प पर रहने, नगदी बैक ले जाने व आपके कहीं जाने पर आप की शोभा बढ़ा सकता है।
8-नकदी बैंक तक ले जाने का बीमा करा सकते हैं।
दो दिन पहले ही हो पाया था बरखेड़ा के पेट्रोल पम्प पर हुई लूट का खुलासा-
पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, सुनिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी-


