शारदा नदी के धनाराघाट पर कल्पवास करेंगे पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, रामनगरिया में बनाई जा रही विधायक की कुटिया

पीलीभीत। भले ही आप विश्वास ना करें परंतु यह बात बिल्कुल सच है कि पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान शारदा नदी के धनारा घाट पर बसी रामनगरिया में कल्पवास करेंगे।

इसके लिए उनकी कुटिया का निर्माण संत बाबा राघव दास जी द्वारा कराया जा रहा है। आइए विधायक श्री पासवान के मुंह से ही सुनवाते हैं आपको इस कल्पवास के बारे में-

इस लिंक पर क्लिक करके मेला के बारे में सुनिए बाबा राघवदास जी महराज और विधायक जी की बात

https://youtu.be/Ue3En2FZXXg?si=u8wFjUT6sf2AF-TV

भगवान श्री राम के नाम पर बड़ी राजनीति की जा रही है परंतु शारदा नदी के धनाराघाट पर भगवान के भजन, कीर्तन व आराधना हेतु बसी साधु संतों की रामनगरिया में जरूरी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

आइए संत बाबा सियाराम दास ब्रह्मचारी जी से सुनते हैं कल्पवासियों के सामने कौन-कौन सी प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं।

https://youtu.be/N2hAlKuKUfo?si=ufe1-Ho5DDE-mS05

विधायक श्री पासवान ने शनिवार को धनराघाट पहुंचकर साधु संतों से मुलाकात की और इस मेले को मान्यता दिलाने हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने कल्पवास के लिए बाबा राघवदास जी द्वारा बनवाई जा रही कुटी का ढांचा देखा और इसे शीघ्र तैयार कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने कहा की कल्पवास से पुण्य मिलता है इसलिए यहां कुटी बनवा रहे हैं। बोले कैंप कार्यालय खोलकर यहां बसे साधु संतों, श्रद्धालुओं व हजारा के लोगों की समस्याएं सुनने और निस्तारण कराने में आसानी रहेगी। विधायक के साथ सरोज वाजपेई एडवोकेट, शिवनारायण मिश्रा, भारतेंदु सिंह सहित कई लोग थे।

विधायक श्री पासवान ने इसी वर्ष शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्के पुल का निर्माण शुरू होने की बात कही।

इस लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं नदी के तट पर और क्या क्या बोले विधायक बाबूराम पासवान 

https://youtu.be/YwIH768fvmE?si=_R2qLrt3jGhhtK3x

यह भी जानिए पीलीभीत में बहने वाली शारदा नदी ही आगे चलकर बन जाती हैं अयोध्या की सरयू।

इस लिंक पर क्लिक करके सुनिए कहां और कैसे

https://youtu.be/aKF1Rcv4ZNA?si=7xjxycGDa_6TvUpX

शारदा किनारे बसी रामनगरिया में भी जहां विभिन्न गुरुओं व देवी देवताओं के दरबार सजाए गए हैं वहीं भगवान रामचंद्र जी का जलवा यहां भी कायम है। यहां काफी ऊंचे रामध्वज लगाए गए हैं। बाबा राघव दास जी द्वारा 65 फीट ऊंचाई पर राम ध्वज लगाई गई है जो पूरी मेला क्षेत्र में सबसे ऊंची है।

इस लिंक से देखिए वीडियो

https://youtu.be/8tvxfCypo-o?si=aYUXF0oI9QzKwGW_

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000