पांच दिन से गोमती उदगम तीर्थ पर चल रहे जेठ दशहरा मेले का हुआ समापन, उमड़े श्रद्धालु

जेठ दशहरा मेला के समापन समारोह में उमड़े श्रद्धालु

-रासलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य सराहा गया

– देर रात तक सुंदर भजनों के साथ प्रस्तुतियां देते रहे कलाकार

पूरनपुर। गोमती उद्गम तीर्थ पर पिछले 5 दिन से चले आ रहे जेठ दशहरा मेला का गुरुवार देर शाम समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान रासलीला मंडली द्वारा मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने काफी सराहा। इसके साथ ही कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई।
गोमती उद्गम तीर्थ के पावन मंच पर प्रस्तुत इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू, पत्रकार सतीश मिश्र, राइस मिल यूनियन के अजमेर सिंह छीना, व्यापारी विजयपाल विक्की, प्रधानपति राममूर्ति सिंह, पूर्व प्राधान धनीराम कश्यप, पत्रकार निर्भय सिंह, सुजान सिंह आदि अतिथियों ने भगवान की आरती पूजा करके किया। इसके साथ ही रास मंडली कलाकारों द्वारा भगवान की लीला का सुंदर मंचन शुरू किया गया। मयूर नृत्य में मनमोहक प्रस्तुतियां देने के अलावा कई आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राधा कृष्ण की झांकी सजाकर आरती पूजा की गई। रासलीला मंडली के कार्यक्रम देख कर कलीनगर तहसीलदार आनंद प्रकाश भक्ति रस में इतना डूब गए कि खुद खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। हर हाथ में मौजूद एंड्रॉयड फोन रासलीला के सजीव मंचन को अपने में कैद करने को बेताब था। गांव देहात से काफी अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे जिनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। लोगों ने मेले में खरीददारी की और गोमती उद्गम तीर्थ पर दर्शन पूजन किया। यह मेला 9 जून से शुरू हुआ था। जिसमें प्रतिदिन रासलीला मंडली द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए और 12 जून को मुख्य स्नान पर्व था। इस दिन सर्वाधिक भीड़ रही। पुरनपुर एसडीएम चंद्रभान सिंह प्रतिदिन समय देते रहे। रासलीला में उनकी मौजूदगी निरंतर रही। कार्यक्रम का समापन होने पर लोगों का हौसला भी बढ़ाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं व्यवस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे और बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000