
बिलसण्डा में शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरू, नन्हे से गणेश रहे शोभायात्रा का आकर्षण
बिलसण्डा। नगर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। आगामी 11 सितंबर को नगर भर में बिशाल शोभायात्रा निकालकर खन्नौत नदी पर मूर्ति विसर्जन के साथ ही इसका समापन होगा। हर साल की भांति इस बर्ष भी आयोजकों ने राजस्थान से भगवान गणेश की विशाल मूर्ति मंगाई जिसे वह स्वामी कैलाशदास वेदान्ताचार्य जी की कुटिया पर ले गए। जहां ख़ुद स्वामी जी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।इसके बाद आयोजको ने भब्य शोभायात्रा भी निकाली।शोभायात्रा नगर के मेन बाजार होते हुए रामजानकी सत्संग भवन पहुंची जहां मूर्ति की स्थापना की गई।
आगामी 10 सितंबर तक यहां भगवान गणेश जी की प्रतिदिन पूजा-अर्चना होगी व 11 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर से सटी खन्नौत नदी पर किया जाएगा। शोभायात्रा का आज नगर में जगह जगह पुष्प बर्षा कर स्वागत भी हुआ। इस दौरान बड़ी मूर्ति के साथ साथ छोटे से गणेश की प्रतिमा भी शोभायात्रा का आकर्षण रही जिसे भक्तगण अपनी गोद मे लिए शोभायात्रा के आगे चल रहे थे।
कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, नवनीत मिश्रा, मनोज राठौर, शोभित अवस्थी, अधिवक्ता आशीष सक्सेना, अवध नरेश जायसवाल, भाजपा नेता अजय जायसवाल, कौशिक जायसवाल, आलोक जायसवाल, बन्टू जायसवाल, सत्येंद्र शुक्ला, मनू, कुणाल अवस्थी, गौरब गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शक्ति जायसवाल, सुनीत गुप्ता, लल्ला राज सक्सेना, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान महिलाएं बच्चे व नवयुवक थिरकते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से महिला पुलिस व थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह भी पूरे समय मय फोर्स के शोभायात्रा के साथ रहे।
रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना/अजय जायसवाल।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें