6 जनवरी को होगा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन

पूरनपुर: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मंडी समिति के गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कवरेज के दौरान पत्रकारों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। कई नए पत्रकारों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। संरक्षक विजयपाल विक्की ने पत्रकारों को कलम देकर सम्मानित किया। 6 जनवरी 2019 को बुलाई आगामी बैठक में यूनियन का विस्तार किया जाएगा।
रविवार सुबह 11 बजे पूरनपुर में स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष बुद्धसेन शर्मा, संरक्षक सतीश मिश्र, विजयपाल विक्की की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी के नवीनीकरण पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्र ने साथी पत्रकारों की हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मीडिया को चौथा स्तंभ बता कर निष्पक्ष पत्रकारिता के गुण सिखाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है तथा सच्ची पत्रकारिता से ही समाज में बदलाव होते हैं। अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व्यस्त ने कहा आज पत्रकारों में गुटबाजी के चलते साथी पत्रकारों पर आए दिन फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे हैं। उन्होंने सबसे एकजुट रहने की बात कही। अब 6 जनवरी 2019 को कमेटी का नवीनीकरण होगा। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। बैठक में कई पत्रकारों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। संरक्षक विजयपाल विक्की ने कलमकारों को कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बुद्धसेन शर्मा, संरक्षक सतीश मिश्र, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र शर्मा व्यस्त, कुँवर निर्भय सिंह, इजहार खान, शिवम शर्मा, सुहेल अहमद, विशाल शर्मा, रामकरन शर्मा, धनंजय सरकार, कपिल गुप्ता, शिवलाल राठौर, अकील अहमद, महेंद्र शर्मा, अरविंद मिश्रा

मौजूद पत्रकार एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए।
I, वीरेंद्र कुमार, अवधेश पांडे इबादत नूर खां उर्फ़ लल्ला भाई, अनिल कुमार, सलमान, परवेश खान सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image