
हजारा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति, सास, ससुर पर मुकदमा
हजारा। थाना क्षेत्र के राघवपुरी के भजन सिंह ने दहेज को लेकर बहन को जहर देकर मारने का ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 31 मई को हुई थी।
बादी भजन सिंह ने बताया है कि बहन की शादी के बाद ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बहन ने घर आकर मां बाप को बताया तो उन्होंने इसकी पंचायत कराते हुए ससुरालवालों को समझाया। इसके बाद भी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे। शुक्रवार की रात नौ बजे जसविंदर सिंह ने ससुराल में फोन कर परमजीत कौर की तबियत खराब होने की सूचना दी। इस पर भजन अपने चाचा महेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जाकर देखा तो परमजीत का शव बरामदा में पड़ा था। मुंह से झाग निकल रही थी। घर से सभी लोग फरार हो गए। मायके वालों का आरोप है कि परमजीत कौर की गला दबाकर हत्या की गई। आत्महत्या को दिखाने के लिए मुंह में कीटनाशक दवा डाली है। घटना को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका के मां बाप पंजाब गए हुए हैं। हजारा इस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने पंचनामा भरा। महिला कांस्टेबल सपना पाल ने शरीर में चोट के निशानो की जांच की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
जाााआरर
घटना की तहरीर पर हजारा में धारा 498, 304 बी और दहेज एक्ट के तहत जसविंदर सिंह (पति), शमशेर सिंह (ससुर), लक्ष्मिंदर कौर सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पूरनपुर सीओ कमल सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी दी है।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता