
खाना बना रही महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर
कलीनगर: खाना बना रही महिला को अचानक सांप ने डस लिया। इससे महिला हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी रामदेवी पत्नी नत्थू लाल शाम घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक घर में ही बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। सांप का जहर उतारने को लेकर परिजन महिला का आसपास गांव में झाड़-फूंक भी कराई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

