उत्तराखंड वालों को भाने लगे यूपी के पेट्रोल पंप, डीजल 1.10 और पेट्रोल ढाई रुपया प्रति लीटर सस्ता

पीलीभीत। उत्तराखंड सरकार द्वारा वेट बढ़ाने के चलते वहां डीजल और पेट्रोल महंगा हो गया है। इसका फायदा उत्तराखंड सीमा से सटे पीलीभीत जनपद के पेट्रोल पंप संचालक उठा रहे हैं । पेट्रोल पंप संचालकों ने डीजल 1 रुपया 10 पैसा और

पेट्रोल ढाई रुपया प्रति लीटर सस्ता होने का बोर्ड लगा रखा है । उत्तराखंड के ग्राहक काफी संख्या में पीलीभीत के पेट्रोल पंपों पर आने लगे हैं। इससे पीलीभीत का व्यवसाय बढ़ने की बात कही जा रही है। पिछले दिनों उत्तराखंड में पेट्रोलियम पदार्थ सस्ते थे इससे बॉर्डर के पम्प संचालक घाटे में जा रहे थे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000