
शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
—————————-
परिजनों को सौंपे उनके शव
——————————-
अधिकारियों ने दिया परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
——————————–
घटनास्थल पर आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने जाकर किया निरीक्षण
——————————-
24 घंटे बाद भी फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं
—————————–
संभल। कैदियों द्वारा मारे गए दो पुलिसकर्मियों को बहजोई स्थित पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस लाइन बहजोई में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद व पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी कर्तव्य परायणता को याद किया व 2 मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात उनके परिजनों को उनके शव सौंप दिए गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। संभल
जनपद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तीनों फरार कैदी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव के निवासी हैं। शासन द्वारा संभल जिले में आईजी एसटीएफ अमिताभ यश को भेजा गया है। जिन्होंने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी फरार कैदियों का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। संभल पुलिस द्वारा फरार कैदियों पर ढाई – ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें