
गोमती उदगम तीर्थ पर शुरू हुआ 4 दिवसीय गोमती उत्सव, विधायक बाबूराम ने किया शुभारम्भ
माधोटांडा। गोमती उद्गम तीर्थ पर आज गंगा उत्सव एक उत्सव के तहत गोमती उत्सव का शुभारंभ हुआ। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने गोमती मैया की महत्ता भी बताई। लिंक पर क्लिक करके सुनिए क्या बोले विधायक –
गोमती आरती के साथ आज गंगा मैया की आरती शाम को कराई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। विधायक ने गोमती उद्गम स्थल पर पौधारोपण भी किया। बताया गया कि यह उत्सव 3 नवंबर तक चलेगा।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें