गोमती उदगम तीर्थ पर कल होगा श्रावणी उपाकर्म , पारंपरिक वेशभूषा में जुटेंगे ब्राह्मण

पीलीभीत। जिले में कल रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस के अलावा एक तीसरा पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व श्रावणी उपाकर्म का है। जनपद के ब्राह्मण या यूं कहें कि पुरोहित इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हैं। इसके अगुआकार हैं शिवशक्तिधाम पूरनपुर के पुजारी पंडित अनिल पांडेय जी। गत वर्ष की भांति कल 15 अगस्त को सुबह 7 बजे  उनकी अगुआई में सभी लोग गोमती उद्गम तीर्थ पर जुटेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी जी होंगे। पंडित अनिल शास्त्री ने सभी को आमंत्रित किया है।  

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
19:43