निशुल्क मिलेगी कम्प्यूटर शिक्षा, दी जायेगी जैविक खेती की जानकारी

पूरनपुर :एचडीएफसी बैंक व पेस संस्था लखनऊ ने नए वर्ष का तोहफा देते हुए थाना क्षेत्र के गांव शांति नगर में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलते हुए ग्रामीण बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र का आज उद्घाटन ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने फीता काटकर किया। एचडीएफसी बैंक व पेस संस्था लखनऊ समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत नए वर्ष पर क्षेत्र को तोहफा देते हुए गांव शांति नगर को चयनित करते हुए यहां पर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार के निवास के निकट एक केंद्र खोला है। जिसमें ट्रेनर के रूप में गुड्डू चौहान को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर मौजूद संस्था के सर्वेश शुक्ला और विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण का केंद्र खोला गया है। यहां छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संस्था में कोई भी छात्र अपना पंजीकरण कराकर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक व पेश संस्था लखनऊ के समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत जैविक खेती हेतु एक किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रसायनिक खादों के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए जैविक खेती पर बल देते हुए जैविक खेती करने की सलाह दी और जैविक खेती बाड़ी से संबंधित तमाम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर किसान रामकुमार,मोहम्मद शरीफ, गुलाब, छोटेलाल, उदयभान, शीशपाल, ओम प्रकाश सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे तो वहीं कंप्यूटर प्रशिक्षण के पहले दिन ही दर्जनों छात्राओं ने पहुंचकर कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें कुमारी नेहा,प्रियंका,बबीता यादव, अंजलि चौहान,नेहा कुमारी,रोशनी सिंह आदि रही ।इधर ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र निशुल्क है यहां पर किसी प्रकार के प्रशिक्षण के लिए शुल्क नहीं लिया जाए जाएगा साथ ही जैविक खेती के संबंध में किसान जानकारी ले सकते हैं।
——————-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
08:04