29 जुलाई को मनाया जाएगा ग्‍लोबल टाइगर डे, होगा रन फ़ॉर टाइगर रेस का आयोजन

-नेहरू ऊर्जा उद्यान से रन फार टाइगर का होगा आयोजन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से 29 जुलाई को ग्‍लोबल टाइगर डे मनाया जाएगा। इस दिन रन फार टाइगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्‍कूली बच्‍चों के साथ अन्‍य लोग प्रतिभाग कर सकेंगे।
नौ जून 2014 को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई थी। डा.राजीव मिश्र पहले प्रभागीय वनाधिकारी बने थे। टाइगर रिजर्व घोषित हो जाने के बाद नए नियम कानून लागू हो गए। वर्तमान समय में टाइगर रिजर्व के जंगल में 50 से अधिक टाइगर होने की पुष्टि है। इस साल की गणना रिपोर्ट दिल्‍ली में जारी की जानी है, तभी नई संख्‍या पता चल सकेगी। टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि 29 जुलाई को ग्‍लोबल टाइगर डे मनाया जाएगा। इस दिन रन फार टाइगर का आयोजन किया जाएगा। बाघ संरक्षण विषय को गांधी प्रेक्षागृह में विचार गोष्‍ठी होगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ वन्‍यजीव विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। सुबह छह बजे रन फार टाइगर शुरू होगी, जो नेहरू ऊर्जा उद्यान से गांधी स्‍टेडियम तक जाएगी। उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍येक रेंज मुख्‍यालय पर ग्‍लोबल टाइगर डे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

रिपोर्ट-अजय गुप्ता

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000