
गजरौला में पुलिस की वर्दी में बहरूपिया पकड़ी, पूछताछ जारी
गजरौला। पुलिस मारपीट की सूचना पर आज बिठौरा कला गई थी। वहां पर मलखान निवासी कैच थाना गजरौला तथा महिला आरती निवासी पिपरिया जयभद्र कोतवाली पूरनपुर जो पुलिस के रूप में वर्दी पहनी हुई थी। दोनों शराब पीते हुए मिले तथा झगड़ा कर रहे थे। गजरौला पुलिस दोनों को उठाकर थाने लाई है। वहीं महिला बहरूपिया बताई जा रही है जो पुलिस की वर्दी पहन कर घूम रही थी। पुलिस की पूछताछ जारी है।

