
बिलसंडा से रामपुर जाते सपाई किये गए नजरबंद
बिलसंडा से सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद आजम खां के समर्थन में रामपुर जा रहे पौन दर्जन सपाईयों को पुलिस ने रोक कर नजर बंद कर दिया। आज गुरुवार को सुबह जैसे ही सपा कार्यकर्ता नगराध्यक्ष प्रियंक तिवारी मुल्लन, आशीष सक्सेना एडवोकेट, रजत कश्यप, विकेश जायसवाल, मो मियां, रिजवान खान, सत्य पाल राठौर रियाज आदि सपाई रामपुर जाने के लिए रवाना हुए कि बिलसंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह, एस एस आई संजय सिंह ने ईंटगांव पुलिस चौकी पर घेर लिया और आगे नहीं जाने दिया। सपाइयों ने इस बीच कई बार पुलिस की घेराबंदी तोड कर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की अधिकता होने के कारण सपाई रामपुर जाने में विफल हो गए। सपाइयों ने इस दौरान मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ,आजम खां जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सपा नेता आशीष सक्सेना एडवोकेट ने कहां कि
यह कैसी आज़ादी, जहां के लोकतंत्र में अपनी अभिव्यक्ति की भी आजादी नहीं है। किसी के समर्थन में पहुंचना भी अपराध है। सपाई रजत कश्यप ने कहां कि भाजपा शासन हिटलरशाही का परिचय दे रहा है।
रिपोर्ट ,मुकेश सक्सेना एडवोकेट के साथ राजेन्द्र वर्मा