त्रेतानाथ मंदिर पर हुआ भंडारा, पहुँचे श्रद्धालु, छका प्रसाद

पूरनपुर। पीलीभीत संयुक्त बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई एडवोकेट उर्फ कुक्कू भैया द्वारा त्रेता नाथ शिव मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन कल किया गया था। इसके आज बुधवार को समापन के बाद विशाल भंडारे का

आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचे और प्रसाद ग्रहण किया। श्री वाजपेई के अलावा महुआ प्रधान अनुपम बाजपेई भी व्यवस्थाओं में लगे रहे। गावो के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य, गणमान्य लोगों के अलावा भारी संख्या में अधिवक्तागण भी पहुचे और प्रसाद पाया। लोगो ने बाबा त्रेतानाथ के मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। अशोक वाजपेयी द्वारा प्रतिवर्ष सावन में यह आयोजन काफी समय से कराया जा रहा है।  उधर फत्तेपुर में कावारथियो द्वारा विशाल भंडारा किया गया।  ग्राम प्रधान और प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू सहित काफी लोग मौजूद रहे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000