सेंट जोसेफ स्कूल में ईद-उल-जुहा के हुए कार्यक्रम

पूरनपुर। नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में त्याग के त्यौहार ईद-उल-जुहा को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अमन व शांति का पैगाम दिया देश दुनिया में सौहार्द पूर्ण माहौल के लिए दुआएं भी की गई।
नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में ईद-उल-जुहा का त्यौहार बड़े ही जोश के साथ मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शांति व त्याग का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर शाहीन अहमद की दिशा निर्देशन में तैयार सोहेल खान की स्पीच से हुई जिसमें छात्र ने ईद-उल-जुहा

मनाने की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला संगीतकार रोहित सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया “खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले” गीत में ईद के पैगाम को आम किया गया। बालक बालिकाओं की “मुबारक ईद मुबारक” को काफी तारीफ मिली। कक्षा 11 की छात्रा मंतशा खुशी ने क़ुरआन की एक आयत को पढ़कर ईद के बारे में बताया।

प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि ने कहा कि हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की मोहब्बत परखने के लिए अल्लाह ने उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज़ क़ुर्बान करने को कहा। उन्होंने अपने बेटे को क़ुर्बान करने का फैसला किया था। मैनेजर फादर चिनप्पन व स्टाफ ने ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति ने किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000