एमएलसी चुनाव की सुगबुगाहट : पूर्व एमएलसी ढिल्लो ने स्‍कूलों में शिक्षकों से किया संपर्क

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन की सुगबुगाहट तेज

पीलीभीत। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्‍याशी/पूर्व एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्‍लों ने शहर के स्‍कूल-कालेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों की समस्‍याओं को सुना और निस्‍तारण कराने का आश्‍वासन दिया।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्ष्‍ोत्र का चुनाव अगले वर्ष मार्च-2020 में होना तय माना जा रहा है। ऐसे में शिक्षक सीट से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्‍याशियों ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन सीट से भाजपा के संभावित प्रत्‍याशी व पूर्व एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्‍लो ने एक दर्जन से अधिक स्‍कूल-कालेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनसंपर्क कर उनकी समस्‍याएं सुनी। डॉ. ढिल्‍लो ने सबसे पहले सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज, गुरु हरगोविंद उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय एकतानगर कॉलोनी,राजकीय बालिका इंटर कालेज,ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज,वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज,चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्‍वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, अंगूरी देवी सरस्‍वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, एसएन इंटर कालेज,ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय आदि में जनसंपर्क किया। उन्‍होंने कहा कि वित्‍तविहीन शिक्षकों को शिक्षक का दर्जा दिलाने के संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नियमावती तैयार हो रही है। वित्‍तविहीन शिक्षकों की समस्‍याओं के समाधान की दिशा में लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक शिक्षक अपना वोट जरूर बनवा लें। इस मौके पर शिक्षक राजीव वर्मा, चंद्रपाल गंगवार, संजय पांडेय, राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य अजय चौहान,अनीता जोशी, डीसी गंगवार,सर्वेश गंगवार, सुभाषचंद्र सिसौदिया, आलोक सक्‍सेना,प्रबंधक करूणा शंकर शुक्‍ल,प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां,उपासना शर्मा, आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी, डॉ.नरेश गंगवार,डॉ. हरी शंकर मिश्रा, मोहम्‍मद तालिब हुसैन, टीएच खान, राज्‍य कर्मचारी नेता हशमुद्दीन खां आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट-अजय गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000