टीकाकरण जागरूकता के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने चलाया अभियान

पूरनपुर। कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में तथा तहसील परिसर पूरनपुर में फ्लेक्स लगाकर लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया।

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट डॉक्टर सुशांत एवं स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
रेड क्रॉस सोसाइटी पूरनपुर के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने लोगों से अपील की कि वो टीकाकरण अवश्य करवाएं टीकाकरण से किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं होता है। टीकाकरण ही कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय है। किसी भी तरह के बहकावे में ना आकर टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
इस अवसर पर कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, अनूप गोयल, शेखर ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000