अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन पहुंचा गोमती गुरुद्वारा, हुआ भव्य स्वागत

हजारों की संख्या में संगत ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

पाकिस्तान से भारत के कई प्रांत और नगरो होता हुआ अंतरराष्ट्रीय भव्य नगर कीर्तन शनिवार की रात गोमती

गुरुद्वारा पहुंचा। जहां हजारों की संख्या में मैंजूद संगत ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत पालकी साहिब और गुरु महाराज के खड़ाऊ के दर्शन कर संगत हुई निहाल। रविवार की सुबह

अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन बरेली के लिए रवाना हो गया।
शनिवार की देर रात पीलीभीत पूरनपुर असम हाईवे और गोमती नदी के बाएं तट पर स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब गोमती पुल पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में हजारों की

संख्या में महिलाओं और पुरुषों वाहेगुरू श्री सतनाम जो बोले सो निहाल के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। गुरु महाराज की पालकी साहिब को बेहद खूबसूरत सजाया गया था। हर कोई पालकी साहिब के दर्शन कर मत्था टेकने के लिए आतुर था।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक वैन में प्राचीन शस्त्रों के अलावा श्री गुरु नानक देव की खड़ाऊ दर्शन को रखी गई  थी। भारत में पहली बार श्री गुरु नानक देव महाराज

की खड़ाऊ के दर्शन कर संगत अपने आप अपने निहाल कर रही थी। गुरु के आदर्श का पालन और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश नगर कीर्तन के माध्यम से मिला रहा।


स्वतंत्रता के बाद पहली बार देश में अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन 1 अगस्त सन 2019 पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब से शुरू किया गया

और देश के 17 राज्यों के कई बड़े शहरों होता हुआ पांच तख्तों के दर्शन के बाद पंजाब के सुलतानपुर लोधी में संपन्न होगा। पूरनपुर के गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल सहित नगर व इलाके के सैकड़ो लोग शामिल हुए। देखें संदीप जी द्वारा हमें भेजा गया वीडियो-

रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
03:06