नहीं रहे शेरपुर निवासी पत्रकार दिलदार अहमद, कल शव होगा सुपुर्द ए खाक

पूरनपुर : शेरपुरकला निवासी पत्रकार दिलदार अहमद नही रहे। वे सन 1989 से 2000 तक लगातार दो बार गांव शेरपुर के प्रधान रहे। छात्र जीवन से रजनीति मेंं रहे। पिछले एक साल से बीमार थे और ऐम्स दिल्ली से इलाज चल रहा था। पैरो मेंं नसों मेंं परेशानी थी। अचानक डायरिया हुआ।

गंगाशील बरेली मेंं एक हफ्ते से एड्मिट थे। आज 2:30 पर इन्तेकाल हो गया। कल जुमे बाद दफनाया जाएगा। उनकी उम्र 68 साल थी। तीन लड़के है जो 20,18 व 16 साल के हैं। वे कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रेरित थे। निधन से शोक की लहर दौड़ गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार तारिक कुरैशी, इबादतनूर खां, रियाज अहमद खान, राजू श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, सीपी सक्सेना और समाचार दर्शन 24 के संपादक सतीश मिश्र ने गहरा दुख जताया है। श्री अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा कि दिलदार भी प्रेस क्लब के संरक्षक भी थे। आज एक अच्छा पत्रकार साथी हम सबने खो दिया। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000