हजारा में खेत जलमग्न, फसल को हो रहा नुकसान

हजारा। बाढ़ का पानी ट्रांस क्षेत्र के खेत खलिहानों में भरा हुआ है। इससे किसानों की गन्ना और धान की फसल को नुकसान होने लगा है। इससे पशुओं के लिए चारा की समस्या पैदा हो गई है।जिन खेतों में पानी ज्यादा नहीं है। उनकी फसल में बाढ़ की मिटटी लगने से काटी नहीं जा सकती है। ऐसे में पशुओं को भूसा खिलाकर काम चलाया जा रहा है।कबीरगंज, नहरोसा, आजादनगर, गांधीनगर आदि के तमाम किसान के खेतों में आने- जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। नहरोसा गन्ना सेन्टर के रास्ते पर पानी भरा हुआ है। बाढ़ का पानी भरा होने के कारण लोग समशान घाट के रास्ते से होकर निकल रहे हैं।

रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
12:59