♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीलीभीत जनपद में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जनपद भर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

-नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

-आधी रात को हुई पूजा अर्चना, आधुनिक भक्तों ने काटा केक

 

पीलीभीत। जनपद भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। आधी रात को लोगों ने पूजा अर्चना करके भगवान का भोग लगाया। घंटा घड़ियाल की गूंज के साथ राधा कृष्ण के जयकारे गुंजायमान होते रहे। पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, न्यूरिया, अमरिया, कलीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर काफी उल्लास देखा गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में हर वर्ष की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी रमेशचंद्र पांडे, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, क्षेत्राधिकारी नगर धर्म सिंह मार्छाल, क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सपरिवा

र उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य कार्यक्रम का आनंद लिया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा सभी आगन्तुक महानुभाव के साथ-साथ समस्त मीडिया कर्मियों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। कई जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। फत्तेपुर में प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की अगुवाई में जन्माष्टमी कार्यक्रम हुआ। भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रभु की जय जय कार की। यहां नरेंद्र प्रकाश दीक्षित, राजेश दीक्षित, डॉ केशव राम वर्मा, अंशुमान दीक्षित, अमित वर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे। पूरनपुर के गांधी पार्क में जन्माष्टमी पर झांकियां सजाकर उन्हें आकर्षण रूप दिया गया है। आज यहां पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। कई स्थानों पर शनिवार को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में लीलामंचन होगा। शिव शक्ति धाम मंदिर पूरनपुर ने भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि शनिवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस कारण जन्माष्टमी पर्व मनाना उचित है।

श्रीकृष्ण जी के लिए भेजी गई थी पीलीभीत की सुप्रसिद्ध बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म भले ही मथुरा में हुआ परंतु उन्हें पीलीभीत की बनी हुई बांसुरी पसंद आई। बताते हैं कि पीलीभीत से रत्न जड़ित बांसुरी भगवान श्री कृष्ण जी के लिए भेजी गई थी। इसे कृष्ण जी ने काफी पसंद किया। आज भी जन्माष्टमी पर पीलीभीत से बांसुरी मथुरा भेजी जाती है। काफी व्यापारी यहां के कारीगरों से बांसुरी ले जाकर मथुरा में लगने वाले जन्माष्टमी मेले में बांसुरी बेचते हैं। पीलीभीत में काफी संख्या में मुस्लिम कारीगर बांसुरी बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना में बांसुरी उद्योग को चयनित किया है। इस उद्योग के लिए सरकार सब्सिडीयुक्त ऋण भी प्रदान कर रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। सबसे अहम पहलू तो यह है कि पीलीभीत में अधिकतर मुस्लिम कारीगर ही बांसुरी बनाते हैं उनके द्वारा बांसुरी में समाहित किए गए सांप्रदायिक सद्भाव के रंग लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। पूर्व जिलाधिकारी डॉ अखिलेश मिश्रा ने बांसुरी को काफी प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा बांसुरी उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना में चयनित कराया गया और कार्यक्रमो में सम्मानस्वरूप बांसुरी भेंट करने की परंपरा प्रारम्भ कराई। इस उपलब्धि के लिए डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा को आज भी पीलीभीतवासी याद कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000