मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय लगा करंट, हालत गंभीर

घुंघचाई। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिमरिया निवासी अजय पाल वर्मा अपने मोबाइल को शनिवार को बिजली बोर्ड में चार्जिंग के लिए लगा रहा था। इसी दौरान तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली करंट चार्जर में आ गया और अजय पाल करंट की जद में आकर के गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे परिजनों ने घायल को स्थानीय चिकित्सकों के पास उपचार के लिए लेकर गए लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे पीलीभीत रेफर किया गया। परिजनों में घटनाक्रम के बाद कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000