महाराष्ट्र में उलटफेर : भाजपा के फडणवीस सीएम और एनसीपी के अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

महाराष्ट्र में अचानक एक बड़ा उलटफेर हो गया। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम बन चुके हैं। जहां बीजेपी महाराष्ट्र में दावा कर रही थी कि वो विपक्ष में बैठने को तैयार है और शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की सरकार बन रही थी, वहीं अब नया उलटफेर हो चुका है.

फडणवीस बोले होगी स्थिर सरकार

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद कहा कि महाराष्ट्र को एक स्थिर शासन देने की जरूरत थी। ऐसे समय मैं एनसीपी नेता अजीत पवार का अभिवादन व्यक्त करना चाहूंगा। उधर कांग्रेस व एनसीपी की मीटिंग ही चलती रह गई। शिवसेना का सपना चकनाचूर होकर रह गया है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000