अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर रूप से हुआ घायल

गजरौला पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में कम्पाउडर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के  ज्ञान प्रकाश अस्पताल में ग्राम बसन्तपुर निवासी मनोज शर्मा कम्पाउडर के पद पर काम करता है। प्राइवेट हॉस्पिटल से देर शाम पीलीभीत माधोटांडा मार्ग देवीपुरा गौशाला पर अपने घर बसंतपुर थाना न्यूरिया जाते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। माधोटांडा रोड पर चलते राहगीरों ने रिछौला चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को अवगत कराया। चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की हालत गम्भीर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार घायल की ओर से अभी तहरीर नही मिली है। इधर सम्भावना जताई जा रही है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने उनके बाइक में टक्कर मारी है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000