
सोंधा वालों का दर्द बांटने गांव पहुँचे पूर्व विधायक पीतमराम, थाने जाकर इंस्पेक्टर से कहा निर्दोषों को सताना बंद करो
पूरनपुर। सोंधा गांव में ग्राम प्रधान, उनके परिजनों व गांव वालों पर हुए पुलिसिया जुर्म की कहानी सुनकर पूर्व विधायक पीतमराम आज सोंधा पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से हालचाल जाना और एक जगह सभी को एकत्रित कर कहा कि सभी लोग हिम्मत से काम लें और पुलिस किसी निर्दोष को परेशान नहीं करेगी। अगर ऐसा होता है तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद पूर्व विधायक पीतमराम थाना सेहरामऊ पहुंचे और उन्होंने इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल से मिलकर कहा कि अज्ञात में दर्ज निर्दोषों को परेशान ना किया जाए।
मेरी सरकार होती तो ऐसा कभी नही होता : पीतमराम
पूर्व विधायक ने समाचार दर्शन 24 को बताय कि उनकी सरकार होती तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता और अगर उनके समर्थक को कोई कोई जेल भेज दे तो नेतागिरी करने से क्या फायदा है। बोले अगर अपनी सरकार होती तो यही धरने पर बैठ जाते। वरना मुख्यमंत्री के यहां गांव वालों को ले जाकर बैठ जाते लेकिन ग्रामीणों को हर हालत में न्याय दिलाते। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीएम एसपी से बात करेंगे। अगर सार्थक रिजल्ट नहीं निकला तो शासन स्तर पर भी पैरवी करके ग्रामीणों को न्याय दिलाएंगे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें