
भाकियू की पंचायत में गूंजा वन्यजीवों से नुकसान का मसला
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गजरौला कला में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षा में संपन्न हुई । संचालन मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। पंचायत में प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया । पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को उजाडा जा रहा है । बाघों का आतंक है। बाघ के हमला करने पर किसान
अपना बचाव करते हैं तो वन विभाग के अफसर उल्टे किसानों पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इससे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सबक सिखाया जाएगा। साथ ही यह कि कहा कि इस समय थाने की पुलिस की उदासीनता के कारण क्षेत्र में बलात्कार चोरी मर्डर और अन्य अपराध हो रहे हैं इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के निकाकरण कराने के लिए भाकियू का कदम पीछे नहीं हटेगा। पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर एवं कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने। जिससे किसानों के अधिकारियों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों मिलजुल कर कार्य करें साथ ही यह भी कहा कि विद्युत की अवैध कटौती हो रही है जिसके कारण उपभोक्ताओं मी भारी शेष व्यक्त है। नेहरो में पानी नहीं पहुंच रहा है नकली कीटनाशक दवाइयों एवं वर्षों धांधली से बेची जा रही हैं। पेट्रोल पंपों पर भारी घटतोली की जा रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू द्वारा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। यहां वेद प्रकाश शर्मा प्रदेश सचिव, सतविंदर सिंह काहलो जिलाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गुप्ता, हर प्रसाद वर्मा, सूरत सिंह फौजी, गौरव, नंदलाल, रामशरण वर्मा, लालाराम, रामभरोसे लाल, धर्मपाल वर्मा, हरिओम शुक्ला, रामचंद्र मौर्य, रामप्रताप, सेवाराम, गोधन लाल, लेखराज, छेदा लाल, रामचंद्र शर्मा, नन्ही देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, शिवानी मंडल, अनिका मंडल, पार्वती देवी, संतराम, दिनेश कुमार, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-महेंद्रपाल शर्मा
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें