बिजली तारों में स्पार्किंग से नरई में लगी आग, ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाई

पूरनपुर।  पचपेड़ा प्रहलादपुर मे दिन मे गेहूं की नरई मे लगी भीषण आग। तेज हवा में दोपहर ढाई बजे बेकाबू होकर गेहूं के खेत में पहुंच गई। सैकड़ों लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर हैरो दवा स्प्रे वाले पानी के टैंकरों से एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायरब्रिगेड और पुलिस 100 नंबर ही नही लगे। लोगों के सहयोग से गेहूं का खेत जलने से बचा लिया गया। मोहन वीर सिंह और अमर वीर सिंह के प्लाट तरफ लगी आग।

घुंघचाई। बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से गेहूं की नराई में आग लग गई घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन सूचना के बावजूद नहीं पहुंची ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर आग पर काबू पाया वरना आग अगर अपना दायरा बढ़ा देती तो सैकड़ों एकड़ गेहूं जलकर खाक हो जाता। पूरनपुर से मैगलगंज हाईवे के निकट कमर्शियल विद्युत लाइन है जिसके तार पेड़ से टकराकर स्पार्किंग हुई और चिंगारी गेहूं की नराई में जा गिरी तेज हवा होने के कारण आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और 8 एकड़ घुंघचाई गांव निवासी मोनू बाजपेई की नरई जलकर नष्ट हो गई।

घटनाक्रम पर एकत्र हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन सूचना के बावजूद का मौके पर नहीं पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जिन पर ग्रामीण उग्र हो गए और वाद विवाद हुआ बार हाल अगर ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग कई एकड़ गेहूं को जलाकर खाक कर देती। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000