
संदिग्ध परिस्थिति में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
माधोटांडा । खेत पर फसल की रखवाली करने वाले एक किसान का पड़ोस के नाले में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , ग्रामीणों को किसान की हत्या की आशंका,किसान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव खीरी नौबरामद निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह का पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही वन क्षेत्र सटा हुआ खेत है जंगली जानवरों से खेत में लगी फसल की रखवाली करने के लिए वह प्रतिदिन जाता था बुधवार की शाम को अपने घर से टिफिन में खाना लेकर साइकिल से खेत पर अपनी फसल की रखवाली करने के लिए गया था दूसरे दिन गुरुवार की सुबह जब खेत की तरफ जाने वाली ग्रामीणों ने चरण सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक सूखे नाले में चरण सिंह के शव और पास में ही साइकिल को पड़ा देखा सूचना परिजनों को दी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई मृतक के शव को देखने वालों की भीड़ उमड़ने लगी सूचना पर माधोटांडा पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ग्रामीणों को इस बात की आशंका है कि कहीं खेत पर फसल की रखवाली करने वाले किसान की किसी ने हत्या तो नहीं कर दी किसान की मौत से पत्नी कस्तूरी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है
कोतवाल बोले पीएम रिपोर्ट में पता लगेगा मौत का कारण
थाना प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह

