
विनोद शर्मा बने हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिल रहीं बधाइयां
गजरौला। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्र कार्यकरिणी ने सर्वसम्मति से जिले के निवासी विनोद शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विनोद शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सोशल मीडिया से लेकर फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वही विनोद शर्मा ने बताया कि जब तक मुझमें प्राण है तब तक मै अपने धर्म और गौ माता की रक्षा करता रहूंगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें