ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

न्यूरिया। कस्बा में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
कस्बे के मोहल्ला खब्बापुर निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद शफी रेलवे क्रॉसिंग पार कर घर जा रहा था कि अचानक टनकपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन एकाएक आ गई। जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में उसकी पहचान मोहम्मद असलम 45 वर्ष के रूप में की गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000