पिछले वर्ष मची थी “कस्तूरी महोत्सव” की धूम, इस बार अभी तक सुगबुगाहट तक नहीं

पीलीभीत। आपको सीधे 1 साल पीछे ले चलते हैं। गत वर्ष इस महीने में जनपद में आयोजित पीलीभीत महोत्सव यानी कस्तूरी महोत्सव की धूम मची हुई थी। जगह-जगह इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार हो रहा था। सभी को आमंत्रण दिया जा रहा था। लोगों की सहभागिता तय की जा रही थी। तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा खुद जनपदवासियों व प्रतिभाओं को महोत्सव के लिए आमंत्रित कर रहे थे परंतु इस बार सब कुछ शांत सा है। पीलीभीत महोत्सव का आयोजन तो दूर अभी तक महोत्सव आयोजित करने की सुगबुगाहट भी प्रशासनिक हलकों में शुरू नहीं हो पाई है।इसके चलते यह माना जा सकता है कि संभवत इस बार पीलीभीत महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाएगा। हालांकि लखनऊ में युवा महोत्सव के बाद बस्ती में भी बस्ती महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। कई अन्य जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। पीलीभीत में होने वाले पीलीभीत महोत्सव की श्रंखला पर ब्रेक लगने से जनपदवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image