हेंडपम्प खराब होने से परेशान हो रहे लोग, किया प्रदर्शन

हजारा। अखंड फार्म गुरुद्वारा के चौराहे पर लगा हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है। हैंडपंप ठीक न सिख संगत का गुस्सा फूट गया है ।
ट्रांस क्षेत्र में खराब हैंडपंपों की कोई देखरेख नहीं कर रहा है। कबीरगंज के अखंड फार्म में गुरुद्वारे के सामने चौराहे
पर लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। उसका हत्था और मशीन की चैन टूटकर अलग हो गई है। हैंडपंप लोगो को पानी नसीब नही हो रहा हैं। इसे ठीक कराने के लिए सतवीर सिंह द्वारा शिकायत की गई। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को गुरुद्वारे में आए श्रद्धालुओं का सब्र टूट गया। अखंड फार्म तिराहे पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर किया। तत्पश्चात मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। विरोध प्रदर्शन करने में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान जसप्रीत के पति गुरजीत सिंह गज्जी, बलजीत सिंह सरा, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह, गुरुसरन सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, हरजिंदर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000