
आयुर्वेदिक कॉलेज ने आर्य कन्या इंटर कालेज में लगाया शिविर, दीं उपयोगी जानकारियां
पीलीभीत। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक 25/09/19 को ललित हरि स्नातकोत्तर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय पीलीभीत के प्राचार्य प्रो आर के तिवारी के निर्देशन में कौमारभृत्य विभाग एवं प्रसूति विभाग द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ विजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बच्चों के खानपान योग एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ विजय लक्ष्मी द्वारा किशोरियों को पोषण, साफ सफाई, पूरक आहार, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा स्वास्थ्य संबंधित विषय पर जानकारी दी गई। सेमिनार के आयोजन में डॉक्टर राजकुमार एवं डॉक्टर पूर्णिमा, डॉ आर वी यादव, डॉ एच एस मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

