पत्नी से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण
घुंघचाई। बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी रामनिवास का अपनी पत्नी से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिस पर पत्नी से तीखी झड़प हो गई। घटनाक्रम से आहत ग्रामीणों ने गांव में ही एक जगह शराब का सेवन किया और आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाते हुए गांव की नवनिर्मित पानी की टंकी के टेक पर जा चढ़ा और वही से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की बात कहकर लोगों को भ्रमित करता रहा।

घटनाक्रम की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जानकारी लगने पर बलरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।काफी देर तक टंकी पर चढ़े युवक को समझाने के प्रयास किए जाते रहे लेकिन आवाज सही तरीके से ऊपर तक नहीं पहुंच रही थी जिस पर डायल 112 पुलिस ने अपनी गाड़ी से लाउडस्पीकर पर पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण से संवाद किया । काफी देर समझाने बुझाने के बाद पुलिस बल ने पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण को बमुश्किल नीचे उतारा। तब परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पानी की टंकी पर चढ़े युवक पर कार्रवाई को लेकर पुलिस सजग हुई तो परिजनों ने पुलिस से विनती कर घटना को आगे ना बढ़ाने के लिए मिन्नतें की। शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक की हरकत से परिवार को एक ओर जहां काफी समस्याएं आई वही लोग इस घटनाक्रम को एक दूसरे से साझा करते देखे गए।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

