♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीलीभीत बुलेटिन : चुनाव नजदीक आते ही तेज हुआ प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

पीलीभीत। कुल 7 चरणों में होने वाले चुनाव के तहत 10, 14, 20, 23 व 27 फरवरी और 3 व 7 मार्च को मतदान होना है। प्रथम चरण का मतदान आज हो रहा है।
पॉलीभीत ज़िले में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके चलते चुनाव प्रचार शबाब पर है। पूरनपुर सीट पर मौजूदा विधायक बाबूराम पासवान, सपा उम्मीदवार आरती महेंद्र, बसपा के अशोक राजा, कांग्रेस के ईश्वरदयाल सहित सभी 11 प्रत्याशी प्रचार करते हुए ज़ोर आज़माइश कर रहे है। उधर गुरुवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार तेज रहा भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत सिंह सपा बसपा प्रत्याशी मोहन स्वरूप व सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा सहित सभी 9 प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

इस लिंक से देखें पूरी खबर-

https://youtu.be/AkLaG97BtrE

ग्राम न्यूरिया और परेवा में सपा के पक्ष में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी, प्रदेश प्रवक्ता रिज़वान बरकाती, प्रदेश उपाध्याक्ष अकरम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आज़म मीर खान, प्रदेश सचिव सिकन्दर खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी नईम वारसी, पूर्व प्रधान फैयाज़ अहमद एवं इमरान खान आदि लोग सपा को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। प्रदेश सचिव सिकंदर रज़ा खांन ने डोर टू डोर संपर्क करके समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हेमराज वर्मा के लिए वोट मांगे। उनका दावा है कि उन्हें बड़ा समर्थन मिल रहा है और सपा की सरकार बनना तय है। सिकंदर बोले भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है इसलिए इस बार लोग सपा को वोट देंगे। उधर भाजपा, कांग्रेस, बसपा व अन्य दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टियों के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देकर व उपलब्धियां बताकर वोट मांग रहे हैं। बीसलपुर और पीलीभीत शहर विधानसभा सीट पर भी चुनाव प्रचार चरम पर है। आज मौसम साफ हुआ तो सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए सुबह ही निकल गये और शाम तक वोट मांगने का सिलसिला चलता रहा। जनपद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मायावती सहित कई बड़े नेताओं का दौरा भी प्रस्तावित है। जिसके बाद चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000