
वोट से पहले यूपी के लोगों से माफ़ी मांगे दीदी : दिनेश शर्मा
यूपी के डिप्टी सीएम बोले चुनाव में पश्चिम बंगाल गए यूपी वालों के लिए ममता बनर्जी ने कहे थे अपशब्द
पूरनपुर में भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान और बीसलपुर में विवेक वर्मा के पक्ष में की जनसभाएं, सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की

पीलीभीत। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में वोट मांगने आई हैं लेकिन वोट से पहले उन्हें उत्तर प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि जब यहां के लोग पश्चिम बंगाल के चुनाव में गए थे तो वे यूपी के लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहीं थीं। उन्होंने पूरनपुर और बिलसंडा में प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विपक्षियों पर हमले भी बोले।
श्री शर्मा आज पीलीभीत जनपद के पूरनपुर व बिलसंडा में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने पूरनपुर के भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान और उसके बाद बीसलपुर के भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा के समर्थन में बिलसंडा में जनसभा की। इन दोनों प्रत्याशियों सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील मौजूद ज़न समूह से की। उपमुख्यमंत्री ने आज जारी हुए भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र की लोगों को विस्तार से जानकारी दी। बोले मेघावी इंटर पास छात्राओं को स्कूटी देंगे। 2 करोड़ छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट दिए जाएंगे। गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान दिलवाया जाएगा। युवाओं को नौकरी दी जाएगी और किसानों को और अधिक लाभ दिलवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस लिंक से देखें वीडियो-
उन्होंने विपक्षियों पर प्रदेश में दंगे कराने, गुंडागर्दी को बढ़ावा देने और उगाही कराने का भी आरोप लगाया। बोले सबसे ज्यादा दंगे समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए। सपा बसपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं पर कटाक्ष करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इन पार्टियों के कोई भी बड़े नेता भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या इसलिए नहीं गए क्योंकि उन पर संप्रदायिकता का दाग लग जाता। भाजपा के लिए इन लोगों द्वारा कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे लेकिन हमने तारीख भी बताई और मंदिर बनना भी शुरू करा दिया। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होने की बात भी उन्होंने दोहराई।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में माता बहनों को सम्मान मिला है। व्यापारियों को सुरक्षा मिली है। हर आदमी आजकल बिना गुंडा टैक्स दिए अपना काम करवा सकता है। शिक्षा का काफी अधिक विकास हुआ है। भविष्य में और बेहतर शिक्षा व्यवस्था कराने का वादा भी उन्होंने किया। 23 फरवरी को मतदान करने जाने और भाजपा को वोट देने तथा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए उप मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए हाथ भी उठवाए और कहा कि इस बार जीत का आंकड़ा पहले से दोगुना होना चाहिए। लोगों ने उनके साथ हाथ उठाकर उनका समर्थन किया और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि बसपा, सपा, भाकपा, इधर का, उधर का, बंगाल का हैदाराबाद का.. कोई भी हो भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता। प्रदेश में किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए काम हो रहे हैं। कहा भाजपा सरकार में ही बेरोजगारी दर 17.4 से कम होकर 4.9 रह गई है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा, भाकपा हो या फिर बंगाल और हैदराबाद का कोई भी नेता भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है।

पूरनपुर पहुंचने पर डिप्टी सीएम का पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक व भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू, ब्राह्मण समाज के नेता दुष्यंत शुक्ला, अमित बाल्मीकि, ऋतुराज़ पासवान आदि ने भव्य स्वागत किया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना, आशिष शुक्ला, हर्ष गुप्ता, मुनेंद्र पाल सागर, तेज बहादुर सिंह तेजू, अचलेंद्र मिश्र, संतराम विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता सोना, पंडित अनिल शास्त्री, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, भारतेंदु सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा, डॉक्टर हंसराम राठौर सहित काफी लोग मौजूद रहे। माता बहनों की संख्या काफी अधिक रही। कार्यकर्ताओ में काफी जोश देखा गया।

बिलसंडा में चुनावी सभा के बाद किया रोड शो, बोले विवेक को बनाओ विधायक

बिलसंडा के गांधी स्मारक इंटर कालेज मैदान में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया और रोड शो किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा के विधायक रामसरन वर्मा ने आप सब की इमानदारी से सेवा की है और अब उनके बेटे विवेक वर्मा चुनाव मैदान में हैं। आप सबका दायित्व है कि उन्हें विधायक बनाकर भेजें यही श्री वर्मा का सच्चा सम्मान होगा। भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा, विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अहमदाबाद की डिप्टी मेयर मीराबेन राजपूत, धीरेंद्र मिश्रा, राहुल सिंघल, डीके गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवेंद्र शुक्ला, पंकज जायसवाल, नरेंद्र मोहन सक्सेना, विक्रम गंगवार, रामेंद्र गोस्वामी, आयुष मिश्रा, रेनू राज, रजत सागरस धर्मेंद्र सिंह चौहान, राकेश प्रताप सिंह, हरिओम अवस्थी, अमित अग्रवाल, भगवान सिंह, आस्था अग्रवाल, डा किशन लाल आर्य, रानी वर्मा, अनुपम दीक्षित, रजत गुप्ता, भृगुराज सिंह, कुणाल गुप्ता, संजीव संखधार, विकेश जयसवाल, सत्यपाल राठौर, राम सिंह वर्मा, रफीक अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।
इस लिंक से देखें पूरी खबर-