उधर पौधरोपण इधर काटे जा रहे हरे पेड़, जिम्मेदार मौन

हजारा। ट्रांस क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से हरियाली का कत्ल कराया जा रहा हैं। धन्धेबाज हरे भरे वृक्षों का काटकर सफाया कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के बाद पहली बार प्रदेश में 22 हजार करोड वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य रखा। इसके बावजूद वन विभाग ने उनके आदेशों को अमल करने की वजाय ट्रांस क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए लाई गई पौध नदी में समा गई। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में लक्ष्य को पूरा करने की बजाय खानापूरी कर दी गई। इन दिनों हजारा थाना के कबीरगंज, गोविंद फार्म, गांधीनगर से हरे भरे वृक्षों को अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। शुक्रवार को ठेकेदार ट्राली में भरकर खुलेआम श्रीनगर, कबीरगंज, गौतमनगर, पंजाब फार्म, विजयनगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ले गए हैं। कटान रोकने के लिए वन विभाग और पुलिस अंकुश लगाने की बजाए सांठगांठ कर ली है। इससे अवैध कटान धंधे वालों के हौसले बुलंद हैं।

रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000