पीलीभीत विधायक संजय सिंह गंगवार ने अमरिया मंडल में की गांधी संकल्प यात्रा की अगुआई, उमड़ी भीड़

पीलीभीत। आज शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी संकल्प यात्रा निकालते

हुए अमरिया मंडल के ग्राम माधोपुर, फरदिया, धुँधरा में पैदल भ्रमण के दौरान जन सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं गांधी जी के संघर्ष के बारे में बताया। कहा कि

अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए कैसे गांधी जी ने देश आजाद कराया। इसके बारे में भी बताया व गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को सभा को संबोधित करते हुए बताया। ग्राम वासियों से अपने आसपास स्वच्छता रखने की अपील की। पॉलिथीन एवं सिंगल यूज

प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन प्रयोग न करने की अपील की। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000