मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

(समस्तीपुर बिहार से राजेश रौसरा की रिपोर्ट)

आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय कलवारा ,रोसरा में आगामी लोक सभा उपचुनाव जो दिनांक-21-10-2019 को होना है को ले मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जागरूकता संबंधित रंगोली पेंटिंग एवं पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गई।सर्वप्रथम सहायक शिक्षक सह टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ,समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहु ने लोकतंत्र में चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें चुनाव के द्वारा हम अपना प्रतिनिधि चुनते हैं जिनके माध्यम से चुने गए प्रतिनिधि हमारे गाँव सहित अपने क्षेत्र की समस्या एवं विकाशात्मक

विचारों को संसद में रखा जाता है और क्षेत्र में विकाश होता है । इसलिए आप सभी अपने माता-पिता ,चाचा -चाची ,काका – काकी को मतदान केन्द्र तक अवश्य पहूंचावेंगें। पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग नवम् की छात्रा नीलू कुमारी प्रथम,पायल कुमारी द्वितीय एवं वर्ग दशम् की छात्रा रोशनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता छात्राओं को प्रधानाध्यापक सिकन्दर राम ने पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में शिक्षक विवेक कुमार ,शोभा कुमारी ,अवधेश महतो समेत कक्षान्तर्गत सभी छात्र – छात्रा मौजूद थे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000