यूथ फ़ॉर सेवा के अर्पण ने बांटे मास्क, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने किया शुभारंभ

पूरनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूथ फॉर सेवा के माध्यम से

अर्पण तिवारी ने करीब 4 हजार मास्क गांव क़ुर्रिया खुर्द कला ,महादेव ,मनहरिया टांडा ,कजरी ,पिपरिया ,रमपुरा पूरनपुर के अन्य मोहल्लो में मास्क  वितरित किये।

इसके साथ लोगों को जागरूक भी किया कि  कोरोना के बढ़ते संकट से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइंस जैसे कि 2 गज दूरी ,समय-समय पर हाथ धोना ,मास्क लगाना ,अपने आसपास सफाई रखना तथा अपने हाथों को सैनिटाइज करना के बारे में बताया। उनके साथ सौरव शुक्ला, अर्पित मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, अतुल शुक्ला, अंकित कनोजिया व अन्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी के भतीजे व कुरैया  के पूर्व प्रधान व चीनी मिल के पूर्व अधिकारी वेद प्रकाश तिवारी के सुपुत्र अर्पण तिवारी ने इस वितरण का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी से उनके कुरैया स्थित आवास पर करवाया और उनका

आशीर्वाद लिया। डॉक्टर तिवारी व अन्य लोगों ने अर्पण के इस प्रयास की सराहना की है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image