शरद पूर्णिमा पर विधि विधान से हुई पूजा, भंडारे में पाया प्रसाद

घुंघचाई। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सामूहिक रूप से वैदिक विधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दी गई और इस दौरान भव्य पूजा में दर्जनों लोग एकत्र हुए। माता रानी के उद्घोष से वातावरण भक्ति में हो गया। लाइव देखिये हवन पूजन-

हर वर्ष की तरह इस बार भी घुंघचाई गांव स्थित बस अड्डे पर डॉ सागर विश्वास के यहां शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर विशाल पूजन का आयोजन हमेशा की तरह इस बार भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पुरोहित ने वैदिक विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना का कार्य करवाया। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्र हुए पूजन कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बृज किशोर शुक्ला राजकुमार शुक्ला परविंदर त्रिवेदी रवि त्रिवेदी बाबू भारती मुनेश पांडे कमलेश कुमार शेखर बाजपेई मनोज शर्मा उत्तम विश्वास आत्मा विश्वास लक्ष्मण सरकार महादेव मंडल भूपन पांडे सहित कई प्रमुख लोक मौजूद रहे। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
17:36