
किसान के बेटे का पीसीएस में चयन, घर पर जश्न
गजरौला। क्षेत्र के नीरज कुमार पुत्र नोखे लाल वर्मा का पीसीएस में चयन होने से परिवार में खुशी मनाई। नीरज कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से हुई और हाईस्कूल व इंटर पीलीभीत के रामा कॉलेज से 1998-2000 में करने के बाद बिजनौर जिला के धामपुर के आर एस एम एस कॉलेज से एग्रीकल्चर बीएससी करने के बाद लखनऊ एमएससी 2005 -07 करके वरिष्ठ तकनीकी सहायक केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान लखनऊ में कार्यरत है। शोध छात्र ,उधान विभाग बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ से पीएचडी चल रही है। नीरज कुमार ने पीसीएस एग्जाम 2017 मे दिया था। पीसीएस का परिणाम 10 अक्टूबर 2019 में पीसीएस का इनका चयन जिला उघान अघिकारी ग्रेड 1 के पद पर हुआ है। परिवार व गांव सिंधोरा थाना दियूरिया के लोगों ने खुशिया मनाई। नीरज कुमार के पिता अनोखेलाल माता सोनकली वर्मा व भाई नितेश कुमार और नवीन कुमार वर्मा। नीरज कुमार के पिता खेती किसानी का काम करते हैं और उनका एक लाल चयन होने से परिवार में बहुत ही खुशियां मनाई जा रही है। उनका कहना है। कि हमारे बेटे ने जो हमारे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भगवान से प्रार्थना है कि हर माता-पिता का बेटा अच्छा काम करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
रिपोर्ट-महेन्द्र पाल शर्मा

