मिठाई खरीदें पर मिठाई के भाव डिब्बा बेंचने वालों से रहें सतर्क, लाइव जानिए मेजरमेंट इंस्पेक्टर ने कितनों के काटे चालान

पीलीभीत। त्योहारी सीजन है। दिवाली और भैया दूज के त्योहार आ रहे हैं तो जाहिर है कि आप मिठाई जरूर खरीदेंगे। लेकिन जब मिठाई खरीदने जाएं तो मिठाई के भाव डिब्बा बिल्कुल ना खरीदें। अगर दुकानदार ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। दुकानदारों पर कार्रवाई हो जाएगी।  पीलीभीत में अब तक 14 दुकानदारों के चालान काटे जा चुके हैं। 1 किलो मिठाई में 180 ग्राम का डिब्बा पकड़ा गया है यानी आपको मिठाई मिली सिर्फ 820 ग्राम। इस सीजन में आप भी ठगी से बच जाएं इसलिए समाचार दर्शन 24 के संपादक सतीश मिश्र ने इस बारे में विस्तृत वार्ता की बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक वी के जिज्ञासु जी से। लाइव सुनिए और क्या-क्या कहा श्री जिज्ञासु जी ने-

यह रही उन दुकानदारों की सूची जिनके चालान किये जा चुके हैं-

 

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000