पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने सहकारी मिल में पकड़ी घटतौली, लगा जुर्माना, मिल बंद होने को लेकर भी हंगामा

पीलीभीत। पूरनपुर के सहकारी चीनी मिल के मिल गेट पर दो तौल कांटों पर घटतौली मिलने के बाद बाट माप विभाग द्वारा कांटों को सीज और चालान की कार्रवाई करते हुए 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस चीनी मिल में घटतौली किये जाने की किसानों द्वारा शिकायत करने पर पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मौके पर पहुंचे थे। उनके द्वारा अपनी 19 कुंतल 76 किलो की अपनी स्कार्पियो गाड़ी मिल के कांटे पर तूलवाई तो 18 कुंतल 10 किलो हुई। इसपर उन्होंने फोन करके बाट माप और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बुलाया गया तो घटतौली का खुलासा हो गया। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों को असुविधा ना हो इसलिए चीनी मिल को निर्देशित कर के जुर्माना जमा कराते हुए कांटो का पुनः सत्यापन व मुद्रांकन कराकर तौल चालू करा दी गई है। उन्होंने विधायक से मिलकर पूरी स्थिति भी बताई। 

मिल में यह अधिकारी रहे मौजूद

विधायक द्वारा घटतौली पकड़े जाने की सूचना पर उप जिला अधिकारी हरिओम शर्मा, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक बी के जिज्ञासु, सहायक  शिवनारायण और कोतवाली के कई उपनिरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी अधिक किसान भी जुट गए जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया। समिति सचिव टीएन त्रपाठी, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय भी स्टाफ के साथ मौजूद रहे। किसानों की पैरवी सबलपुर खास प्रधान कौशल बाजपेई ने करते हुए मिल प्रबंधन पर कई आरोप भी लगाए। मिल के सीओ डरकर छुप गए और मौके पर नही पहुँचे। जिससे किसानों में रोष देखा गया।

WM इंस्पेक्टर की इस रिपोर्ट में देखिये कितनी हुई घटतौली।

पांच लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट एक साथ काटने पर लगा जाम, मिल बंद होने पर हुआ हंगामा

किसानों का आरोप है कि सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों ने 7, 8 व 9 तारीख की तौल का 500000 कुंतल का इंडेंट एक साथ काट दिया इससे किसानों में खलबली मच गई। मिल प्रबंधन द्वारा चीनी मिल बंद करने का एनाउंस भी कराया गया जिस पर काफी अधिक किसान अपना गन्ना लेकर मिले यार्ड में पहुंचे थे। जिनका काफी अधिक गन्ना खड़ा है उनमें आक्रोश भी देखा गया। लोगों को 20 से 40 तक पर्चियां 1 दिन में एक साथ मिल गई तो छिलाई की समस्या खड़ी हो गई। बाद में भूखे किसानों को विधायक बाबूराम पासवान में भोजन के पैकेट भी वितरित कराए। किसान यार्ड में पानी, छाया आदि न होने से परेशान थे। कई बार हंगामे की स्थिति भी रही। कांटा ठीक करने आये मिल कर्मियों को किसानों द्वारा दौड़ा दिया गया। मिल का बॉयलर फटने से मिल बंद रही और तौल भी नही हुई। हालांकि विधायक के निर्देश पर कांटा ठीक कराकर तुरंत स्टंपिंग भी कर दी गई ताकि किसान परेशान न हों। किसान नेता मंजीत सिंह ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मिल अफसरों ने पूरी सीजन जो घटतौली की उस अनुपात में किसानों को रुपया इस लॉक डाउन के दौरान देना चाहिए। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000