
गजरौला में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
गजरौला। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त गजरौला क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया। तथा निकट भविष्य में राम जन्मभूमि प्रकरण के संबंध में उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने वाला है। निर्णय दोनों पक्षकारों में से किसी के भी पक्ष में आ सकता है।लेकिन हर दशा में प्रत्येक पक्ष को न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना है। ऐसा न होने की स्थिति में कानून अपना काम करेगा। गजरौला थाना प्रभारी नरेश कुमार कश्यप ने बताया है। कि उच्च न्यायालय के आदेश का सभी लोग पालन करें।और किसी भी प्रकार की अराजकता ना फैलाएं। और ना ही एक दूसरे को भड़काये। यदि ऐसी स्थिति आती है। तो आप लोग हमें सूचित करें। और मिश्रित गांव समाज में ज्यादा ध्यान दिया जायेगा।और आप सभी से आशा है। कि आप सभी देशभक्ति का परिचय देते हुए। एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन करेंगे। गजरौला थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को भी इस बात के लिए सबसे ज्यादा आग्रह किया गया।
रिपोर्ट- महेन्द्र पाल
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें