
सड़क हादसे में चालक की मौत, एक घायल
(पलियाकलां से ललित गुप्ता की रिपोर्ट)
पलियाकलां-खीरी। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर ग्राम दुबहा चौराहे पर बाइक सवारों को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला के प्रधान के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

